लोहाघाट: यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 69वीं रैंक हासिल करने वाले बाराकोट के छुलापें निवासी अनुज पंत को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने उनके माता-पिता सहित सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को विधायक आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अनुज पंत, उनके पिता दिनेश पंत और माता मीना पंत का फूल-मालाओं व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि अनुज की सफलता से क्षेत्र, जनपद और उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान अनुज पंत ने युवाओं को मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर भी सफलता हासिल की जा सकती है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र राय ने किया। इस मौके पर पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

