शिवराज सिंह बोहरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि

चम्पावत में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कोयाटी खाल्सा के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों एवं खेतीगाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात शिवराज सिंह बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जो बिंदल हुंडई में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं।

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनमें सड़क की खराब स्थिति, क्षतिग्रस्त गूल (सिंचाई नहर) तथा सोलर लाइटों की कमी शामिल रही।

जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क एवं सोलर लाइट से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, साथ ही क्षेत्र को पुनः खेती योग्य बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


प्रशासन की त्वरित पहल से ग्रामीणों में समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *