डीएम के हस्तक्षेप के बाद 3 तारीख तक गैस पहुंचाने के निर्देश, ग्रामीणों ने की सराहना
चम्पावत। ग्राम पुनेठी में गैस आपूर्ति समय पर न पहुंचने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान शांति जोशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी से जानकारी ली और गैस एजेंसी को निर्देशित किया कि 3 तारीख को सुबह 11 बजे तक गांव में गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों ने की डीएम की कार्यशैली की सराहना
जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला। क्षेत्र से आई महिलाओं और बुजुर्गों ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुन रहे हैं और उसका त्वरित समाधान कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे अधिकारी का जिले में होना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जो सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।
समस्या के समाधान से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन के निर्देश के बाद अब गांव में गैस आपूर्ति नियमित रूप से समय पर हो सकेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।


