चम्पावत। विकास खंड चम्पावत के ग्राम पंचायत कफल्टा मल्ला में पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान निशा मेहर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि वर्तमान पंचायत भवन ध्वस्त स्थिति में है, जिसके कारण ग्राम सभा की बैठकें और अन्य सामाजिक कार्य संपन्न कराने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से शीघ्र पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण होने से गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत स्तर पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

