गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर बैठक, जल्द आयोजन पर जोर


चम्पावत। नगर पालिका परिषद में गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने की।

बैठक में व्यापार संघ, स्पोर्ट्स क्लब और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द आयोजन कराने पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सफलतापूर्वक आयोजित करना प्राथमिकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को पुनः बैठक कर महोत्सव के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

2 thoughts on “गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर बैठक, जल्द आयोजन पर जोर

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम – रवि खवसे
    शहर – मुलताई
    जिला – बैतूल
    राज्य – मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *