हनुमान जयंती पर भजनों से गूंजा बालेश्वर वार्ड, भक्तों ने लिया भक्ति रस का आनंद

चंपावत। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बालेश्वर वार्ड स्थित बालेश्वर मंदिर के समीप हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष आयोजन किया गया। बालेश्वर भक्त मंडली के तत्वावधान में कीर्तन-भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से आए भजन प्रेमियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। किसी ने मधुर स्वर में भजन गाए तो किसी ने ढोलक, चिमटा, ढपली और तालियों के साथ संगत कर भक्ति रस में सभी को सराबोर कर दिया। पूरे परिसर में जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर महंत पवन नाथ, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, संतोष पांडेय, धर्मवीर सिंह तोमर, मुक्तेश वर्मा, हरीश तड़ागी, हेम खर्कवाल, अमित गड़कोटी, संजय गड़कोटी, कंचन मेहता, पंकज तिवारी, लक्ष्मी दत्त पांडे, कमल भंडारी (विकास), गौरव पांडे सहित क्षेत्र के अनेक भजन प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने पूरे बालेश्वर वार्ड को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *