चम्पावत में आबकारी राजस्व ₹93.80 करोड़ पहुंचा

जनपद चम्पावत में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेंद्र लाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर जनपद में कुल ₹93 करोड़ 80 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है।

गत वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा ₹71 करोड़ रहा था। इस प्रकार, वर्तमान वर्ष में लगभग ₹22 करोड़ 80 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि यह वृद्धि अवैध मदिरा की बिक्री पर सख्त नियंत्रण, सतत प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। विभाग द्वारा किए गए सुनियोजित प्रयासों से राजस्व संग्रहण में निरंतर सुधार संभव हुआ है।

श्री शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सतत प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *