नगर बाजार में चला विशेष स्वच्छता अभियान

चम्पावत। नगरपालिका परिषद चम्पावत द्वारा नगर के मेन बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहर में फैली गंदगी को दूर कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और आमजन को असुविधा से बचाना रहा।

अभियान के दौरान नगरपालिका टीम ने सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों की गहन सफाई की। साथ ही दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की गई।

नगरपालिका ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही चम्पावत को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *