मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा: टनकपुर में करेंगे युवा संवाद, बनबसा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 20 जून 2026, शनिवार को जनपद चंपावत के भ्रमण पर आ रहे हैं।

उनके इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री धामी शनिवार शाम 06:05 बजे टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद वह कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 06:20 बजे मिलन वाटिका, टनकपुर पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और उनसे संवाद स्थापित करेंगे।

इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शाम 07:45 बजे मिलन वाटिका से नगला तराई, खटीमा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून 2026, रविवार को मुख्यमंत्री श्री धामी सुबह 06:30 बजे ऊधमसिंह नगर के नगला तराई, खटीमा से प्रस्थान कर मिनी स्टेडियम, बनबसा पहुंचेंगे।

यहाँ मा0 मुख्यमंत्री 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे और जनता के साथ योग अभ्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *