वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु साक्ष्य/बयान आमंत्रित*

चंपावत

वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु साक्ष्य/बयान आमंत्रित*

जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार जनपद के तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 के निकट विचई में हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि गत 20 जून 2026 को प्रातः 07:30 बजे एक मोटर कैब (वाहन संख्या UK-05-TA-4368) और एग्रीकल्चर ट्रैक्टर (वाहन संख्या UP-26-AL-1466) के बीच हुई इस भिड़ंत में मोटर कैब चालक श्री हरीश (पुत्र श्री मोहन राम, निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने सूचित करते हुए कहा है कि जिस किसी भी व्यक्ति को इस सड़क दुर्घटना के संबंध में कोई भी जानकारी, साक्ष्य या प्रत्यक्षदर्शी अनुभव हो, वह 15 दिवस के भीतर किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के बीच न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट, पूर्णागिरि (टनकपुर) में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने बयान अथवा साक्ष्य दर्ज करा सकता है।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *