वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘युवा दलों को आर्थिक सहायता’ योजना के अंतर्गत नए प्रस्ताव आमंत्रित*

चम्पावत

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ‘युवा दलों को आर्थिक सहायता’ योजना का सफल संचालन किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के चयनित युवा दलों को 18 पूर्व-निर्धारित स्वरोजगार मदों में से किसी एक मद के लिए आर्थिक सहायता आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु निदेशालय स्तर से दिशा-निर्देश जारी कर जनपद स्तर पर नए प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि नियत समय के भीतर योजना का लाभ पात्र युवाओं तक पहुँचाया जा सके।योजना के पारदर्शी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों द्वारा इच्छुक युवक व महिला मंगल दलों से प्राप्त आवेदनों, कार्य योजनाओं तथा संभावित व्यय का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पूरी संस्तुति और अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ प्रस्ताव जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएँगे। योजना की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि पूर्व में लाभ ले चुके युवा दलों को पुन: लाभ न दिया जाए और इसके लिए प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित प्रपत्र के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएँगे।

Kamal Bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *