मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय बालक वर्ग चयन ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न*

चंपावत

उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत जनपद चंपावत में बालक वर्ग के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का प्रथम दिवस आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।चयन ट्रायल में 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जनपद चंपावत के चारों विकास खंडों, तीन नगर पालिकाओं एवं दो नगर पंचायतों से 330 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।खेल विभाग के सहायक प्रशिक्षक श्री ललित मोहन कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से वर्ष 2022-23 से निरंतर संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रारम्भिक स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी जनपद के चयनित 300 प्रतिभावान खिलाड़ियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध करा रही है।चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण ट्रायल की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था भी खेल विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई।यह चयन प्रक्रिया खेल विभाग, चंपावत द्वारा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, जल संस्थान, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के समन्वित सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने चयन ट्रायल के सफल आयोजन पर सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खेल समन्वयकों, सहायक व्यायाम अध्यापकों तथा सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समर्पित सहयोग से यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के श्री प्रदीप बोरा जिला खेल समन्वयक, ब्लॉक खेल समन्वयक, सहायक व्यायाम अध्यापक एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने चयन प्रक्रिया के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *