लोहाघाट में आयोजित होगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, स्थानीय जनता को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ*

चंपावत

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न शासकीय एवं विभागीय योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुंगराबोरा, लोहाघाट में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने बताया कि यह आयोजन दिनांक 06 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी. एस. खाती द्वारा की जाएगी।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी अद्यतन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टाल लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।प्रशासन द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस आयोजन में पहुँचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *