दूरस्थ गांवों तक पहुंची पशु चिकित्सा सेवाएं: सचल पशु चिकित्सालय ने लगाया विशेष शिविर, 48 पशुओं का उपचार*

चंपावत

*दूरस्थ गांवों तक पहुंची पशु चिकित्सा सेवाएं: सचल पशु चिकित्सालय ने लगाया विशेष शिविर, 48 पशुओं का उपचार*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला खनन न्यास के अंतर्गत चंपावत ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पशुधन स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत ब्लॉक के दूरस्थ गांव दुधौरी, हियूला और अमाड़ा गैर में राजकीय सचल पशु चिकित्सालय द्वारा एक विशेष पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीण पशुपालकों को उनके घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकी।इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि शिविर में दूरदराज के पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर पहुंचे, जहां कुल 22 पशुपालकों के 48 पशुओं का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका त्वरित उपचार किया गया। इसके साथ ही पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।पशुपालकों को उनके द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सचल पशु चिकित्सा दल के पशु चिकित्सा अधिकारी, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी तथा वाहन चालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *