विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोडल अधिकारी नामित*

चंपावत 07

*विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोडल अधिकारी नामित*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-2026’ के अंतर्गत मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई तथा अर्ह नागरिकों से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस प्रक्रिया के दौरान उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों और प्रमाण-पत्रों का समयबद्ध एवं प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा, दून विश्वविद्यालय, देहरादून को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित सत्यापन का कोई भी प्रकरण प्राप्त होने पर उसका तत्काल परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक सूचना निर्धारित प्रारूप में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी को प्रेषित की जाएगी, जिससे सत्यापन हेतु लंबित अभिलेखों की कार्रवाई बिना किसी विलंब के समय पर पूरी की जा सके। जनपद चंपावत में निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी को जनपदीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त किसी भी आवश्यक जानकारी या सहायता के लिए आम नागरिक एवं संबंधित अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह रावत से मोबाइल नंबर 9411298108 तथा श्रीमती सोनाली शाही से मोबाइल नंबर 7906694380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *