उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत द्वारा पीएम-अजय योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

चंपावत

*उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत द्वारा पीएम-अजय योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रस्ताव आमंत्रित*

उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु पात्र प्रशिक्षण संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर. एस. सामंत ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत राज्य कौशल विकास मिशन (SSDMs) या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कौशल अंतराल विश्लेषण संबंधी जमीनी जानकारी रखने वाले, SSDM/SSSC/TP/NSFDC से सम्बद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं तथा उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड वाली अन्य अनुभवी संस्थाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।श्री सामंत ने स्पष्ट किया कि आवेदन करने वाले प्रशिक्षण संस्थानों के पास वैध पंजीकरण संख्या, जिला स्तर पर इंपैनलमेंट, विगत तीन वर्षों की ऑडिट बैलेंस शीट तथा ब्लैकलिस्टेड न होने का शपथ पत्र होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, नीति आयोग (दर्पण), 12-A और 80-G पंजीकरण तथा उत्तराखंड कौशल विकास मिशन या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम में पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं को इस प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से अपील की है कि वे अपना प्रस्ताव समस्त आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ दिनांक 15 अगस्त 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी/पदेन जिला प्रबंधक, उ० बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, चम्पावत के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। प्राप्त प्रस्तावों का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा निष्पक्षतापूर्वक किया जाएगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *