आजादी का अमृत महोत्सव, देशभक्ति का जज्बा — चम्पावत पुलिस का राष्ट्र को सलाम*

*जनपद चम्पावत*

*देशभक्ति का संकल्प, कर्तव्य का सम्मान—यही है हमारी पहचान* 🇮🇳*तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, चम्पावत पुलिस ने मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस* 📍*80वां स्वतंत्रता दिवस* के पावन अवसर पर *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ *राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा* फहराया गया। 🇮🇳🔹ध्वजारोहण के पश्चात *राष्ट्रगान एवं पुलिस बल की सलामी* से पुलिस लाइन का वातावरण देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं गौरव की भावना से गूंज उठा।📌इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा संविधान एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहते हुए ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और पूर्ण समर्पण* के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।📌स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *पदक एवं सम्मान प्राप्त करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों* को मंच से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया।📌सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर साइबर जागरूकता फैलाने के सराहनीय प्रयास के लिए *हरू जोशी, जनपद चंपावत* को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।📌साथ ही *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर* तथा पुलिस कार्यालय चम्पावत, समस्त,थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में अधीनस्थ पुलिस बल की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।🇮🇳 *आजादी का पर्व, तिरंगे का सम्मान और राष्ट्रसेवा का संकल्प—यही है चम्पावत पुलिस की पहचान*। 🇮🇳मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 15.08.2026

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *