*जनपद चम्पावत*🚔
*श्रीमती रेखा यादव (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।उक्त क्रम दिनांक 18.08.2026 को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के नेतृत्व में *थाना लोहाघाट पुलिस* द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 03TA 1328 रोका गया तो शराब के नशे में वाहन चलाते हुए चालक नरेश सिंह, निवासी रायकोट महर, लोहाघाट को गिरफ्तार कर चालक के विरुद्ध धारा 185/202/207 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।🚨 *चालक को पुलिस हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई*।👮 *पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उ0नि0 सोनिका जोशी, अपर उ0नि0 लाल सिंह, अपर उ0नि0 संजय जोशी, हे0का0 ध्यान सिंह हे0का0 मोहन मर्तोलिया।⚠️ चम्पावत पुलिस की अपील:शराब पीकर वाहन न चलाएं। आपकी एक छोटी-सी लापरवाही आपकी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 19.08.2026
Kamal bhandari editor in chief ।

