चंपावत
*मोराड़ी-चमतोला मोटर मार्ग पर यातायात हुआ सामान्य*
जनपद में विगत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए मोटर मार्गों और उन पर जमा मलबे को हटाने के कार्यों की जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात निर्बाध रूप से संचालित रह सके।इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग, चंपावत के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मोराड़ी से चमतोला मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मार्ग से मलबा हटाकर इसे आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है।अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले के अन्य प्रभावित मार्गों पर भी त्वरित गति से कार्य कराया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी एवं जनबल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में यातायात को सुचारू रखा जा सके।स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता एवं स्थानीय ग्राम प्रधान भी मौके पर उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

