धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के संबंध में टनकपुर पुलिस की कार्यवाही*

*जनपद चम्पावत*📢

*धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के संबंध में टनकपुर पुलिस की कार्यवाही*

👮♂️*श्रीमती रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक महोदया, चम्पावत* के निर्देशानुसार में आज दिनांक 05.09.2026 को * निहारीका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर श्री चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस द्वारा टनकपुर क्षेत्र में स्थित मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की गई। 📝🔊 संबंधित धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों को नोटिस तामील कराते हुए लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने हेतु निर्देशित किया गया।📋 यदि किसी धार्मिक अथवा सार्वजनिक आयोजन में लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाना है, तो पूर्व में सक्षम स्तर से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा निर्धारित ध्वनि एवं समय-सीमा का पूर्णतः पालन करें।🤝 धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।🙏 टनकपुर पुलिस की अपील: नियमों का पालन करें, धार्मिक सौहार्द बनाए रखें तथा लाउडस्पीकर का प्रयोग करने से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें।🚔 *चम्पावत पुलिस — कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध*।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक- 05.09.20226

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *