चम्पावत के ग्राम वैला में दुःखद हादसा, स्कूटी रपटने से महिला की मृत्यु, पति गंभीर रूप से घायल, घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज*

चंपावत

*चम्पावत के ग्राम वैला में दुःखद हादसा, स्कूटी रपटने से महिला की मृत्यु, पति गंभीर रूप से घायल, घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज*

जनपद चम्पावत के तहसील चम्पावत अंतर्गत ग्राम वैला में 08 सितम्बर 2026 को शाम लगभग 06:10 बजे एक दुखद सड़क दुर्घटना घटित हुई। खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही एक स्कूटी (संख्या DL45DV0396) ग्राम वैला के समीप अचानक रपटने के कारण सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी।घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला मंजू देवी (उम्र 30 वर्ष), पत्नी श्री रहीश सिंह भण्डारी, निवासी ग्राम मछियाड़, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम की आवश्यक पंचनामा एवं अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं हेतु मोर्चरी चम्पावत भेजा गया है।दुर्घटना में स्कूटी चालक रहीश सिंह भण्डारी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र श्री बद्री सिंह भण्डारी घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *