मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना, श्री चन्द्र शेखर जोशी बने अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा*

चम्पावत

*मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना, श्री चन्द्र शेखर जोशी बने अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा*

उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाएं युवाओं के पंखों को नई उड़ान दे रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य न केवल राज्य के युवाओं को स्वावलंबी बनाना है, बल्कि उन्हें रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाला (जॉब क्रिएटर) बनाना भी है। चम्पावत जनपद में इस दूरदर्शी सोच का प्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिल रहा है, जहां मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़कर स्थानीय युवा अपनी आर्थिक समृद्धि की नई पटकथा लिख रहे हैं।इसी कड़ी में चम्पावत के युवा श्री चन्द्र शेखर जोशी की सफलता की गाथा आज क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनी हुई है। अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ श्री जोशी ने मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन किया। राज्य सरकार की इस सुगम एवं युवा-हितैषी योजना के माध्यम से उन्हें ₹3,40,000 की वित्तीय ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस पूंजी की मदद से उन्होंने ‘जोशी कंप्यूटर्स एंड सप्लायरर्स’ नाम से अपने बहुप्रतीक्षित स्वरोजगार संस्थान की नींव रखी।वर्तमान में श्री चन्द्र शेखर जोशी का यह संस्थान डिजिटल सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक सरकारी प्रमाण-पत्र बनवाने एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का त्वरित लाभ दिया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के विज़न को धरातल पर चरितार्थ करते हुए श्री जोशी ने न केवल स्वयं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है, बल्कि अपने संस्थान में एक अन्य स्थानीय युवा को स्थायी रोजगार प्रदान कर उसकी आजीविका का संबल भी बने हैं।अपनी इस उपलब्धि और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाभार्थी श्री चन्द्र शेखर जोशी बताते हैं कि इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित होने के उपरांत वे अब प्रतिमाह लगभग ₹25,000 से ₹30,000 की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं। इससे उनके जीवन स्तर और परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।श्री जोशी इस परिवर्तन का संपूर्ण श्रेय मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जिला प्रशासन की त्वरित सहयोग प्रणाली को देते हैं। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार की यह कल्याणकारी नीतियां राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *