मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधुनिक बागवानी से समृद्ध हो रहे उत्तराखण्ड के किसान, चम्पावत के जीवन खर्कवाल बने मिसाल*

चम्पावत,

*मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधुनिक बागवानी से समृद्ध हो रहे उत्तराखण्ड के किसान, चम्पावत के जीवन खर्कवाल बने मिसाल*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में उद्यानिकी एवं आधुनिक कृषि को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं से जोड़कर उनकी आय एवं आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में चम्पावत जनपद के विकासखण्ड लोहाघाट स्थित ग्राम खैसकांडे के प्रगतिशील कृषक श्री जीवन खर्कवाल आधुनिक बागवानी के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पेशे से इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी होने के बावजूद खेती और बागवानी के प्रति उनका समर्पण उन्हें अन्य किसानों से अलग पहचान दिलाता है। अपने पिता श्री रमेश चंद्र खर्कवाल से मिले कृषि संस्कारों और उद्यान विभाग उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन से वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर रहे हैं।उद्यान विभाग के उद्यान सचल दल केन्द्र, लोहाघाट के सहयोग से उन्होंने M-9 रूटस्टॉक पर लगभग 300 सेब पौधों का अत्यंत व्यवस्थित बगीचा स्थापित किया है। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में M-111 रूटस्टॉक पर जेरोमाइन, रेड डिलीशियस, गाला और रेड गाला जैसी उन्नत किस्मों के 533 सेब पौधों का रोपण किया। वर्तमान में वे 15 नाली क्षेत्र में M-9 सेब के एक नए उच्च घनत्व वाले बगीचे का निर्माण कर आधुनिक सेब बागवानी का विस्तार कर रहे हैं।कृषि में विविधीकरण को अपनाते हुए उन्होंने राज्य सरकार की कीवी मिशन योजना के अंतर्गत 131 कीवी के पौधे भी लगाए हैं, जिनमें अब अच्छी फलन शुरू हो चुकी है और उत्पादित कीवी को स्थानीय बाजार में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही उनके पास प्लम, खुबानी, अन्य फलदार वृक्ष और आलू का सफल उत्पादन हो रहा है। उन्होंने 300 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले तीन पॉलीहाउस के माध्यम से मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में अपनी पहुंच बनाई है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वे वर्मी कम्पोस्ट इकाई के जरिए तैयार जैविक खाद का उपयोग अपने खेतों और बगीचों में कर रहे हैं।श्री जीवन खर्कवाल की यह सफलता पिता की सीख, परिवार के सहयोग और आधुनिक तकनीक के सटीक संयोजन का परिणाम है। आधुनिक बागवानी, फल उत्पादन, पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन और जैविक खेती को एक साथ अपनाकर उन्होंने यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि आधुनिक तकनीक एवं विभागीय सहयोग के माध्यम से खेती-बागवानी को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है।मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करते हुए श्री जीवन खर्कवाल की यह लगन और मेहनत प्रदेश के अन्य युवाओं व किसानों को भी आधुनिक उद्यानिकी अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *