जिलाधिकारी ने की 25 सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा, लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश*

चम्पावत,

*जिलाधिकारी ने की 25 सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा, लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश*

*विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में शासन के 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि 25 सूत्रीय कार्यक्रम शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। जिन विभागों एवं योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, वहां विशेष कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किया जाए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पेयजल, स्वरोजगार, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आंकड़ों की नियमित समीक्षा करने के साथ ही पोर्टल पर सूचनाओं को समय से अद्यतन करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजनाओं की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उनका वास्तविक लाभ धरातल पर पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बीसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता एनएच विभोर गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *