*जनपद चंपावत* 🚔
*SOG/ANTF चम्पावत की जागरूकता पहल* *मनिहारगोठ, टनकपुर में युवाओं को नशे एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में आज दिनांक 23.09.2026 को *SOG/ANTF चम्पावत* द्वारा मनिहारगोठ, टनकपुर क्षेत्र में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।📌इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930, नशे से संबंधित सूचना हेतु 1933, किसी भी आपात स्थिति में 112 तथा महिला संबंधी सहायता हेतु 1090 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।📌पुलिस द्वारा युवाओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करें। *चम्पावत पुलिस आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता*।*जागरूक रहें • सुरक्षित रहें* मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक- 24.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

