26 सितंबर को खराब मौसम की चेतावनी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
तेज बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपीलजनपद। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि अत्यधिक वर्षा, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने और यात्रा करने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।नदी-नालों और जल स्रोतों से रहें दूरप्रशासन ने लोगों को नदी, नालों, गधेरों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचने को कहा गया है।पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सावधानीपहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले संवेदनशील स्थानों पर सावधानी से वाहन चलाने तथा सड़क एवं मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।बच्चों को घर से बाहर न जाने देंअभिभावकों से अपील की गई है कि मौसम खराब रहने के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाने दें। साथ ही नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने और अफवाहों से बचने को कहा गया है।आपात स्थिति में प्रशासन को दें सूचनाकिसी भी आपात स्थिति में नागरिक तत्काल संबंधित तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन अथवा जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दें। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।प्रशासन की अपील—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
kamal bhandari editor in chief ।

