गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण निर्णय

उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू

जनपद चम्पावत में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया, डीएसपी, ओटीपी सत्यापन आदि के दौरान अत्यधिक संख्या में फोन कॉल आने के चलते कई उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में पहुंचना पड़ रहा है, जिससे एजेंसी परिसरों में भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है तथा समय पर गैस आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण केवल निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, जिससे आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के उद्देश्य से गैस एजेंसी जाकर बुकिंग करा सकते हैं।

गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अपना खाली गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गैस आपूर्ति निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।

इस संबंध में सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गैस एजेंसियों एवं गोदामों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण करें तथा आमजन को जागरूक करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से एजेंसियों में लाइन लगाने से बचाया जा सके।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें, गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर गैस वितरण व्यवस्था का लाभ उठाएं, जिससे जनपद में गैस आपूर्ति प्रणाली सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

https://www.facebook.com/share/v/18Y9vBA2Jh

आत्मनिर्भरता की ओर सराहनीय कदम

जहां एक और देश में कालाबाजारी के चलते या अन्य कारणो की वजह से सिलेंडर, तेल व अन्य कई चीजों से लोग अपने आप को बेवजह परेशान महसूस कर रहे हैं वहीं दूसरी और कई ग्रामीणों एवं व्यवसाईयों द्वारा आत्मनिर्भरता की और सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं जो गांव के लिए ही नहीं जिले के लिए ही नहीं बल्कि देश को गौरवानवित करने वाले कदम हैं आप सभी लोगों से ज्यादा ना कहते हुए सिर्फ दो बातें कहना चाहूंगा किसी भी विपरीत परिस्थिति में आम जनमानस प्रशासन का एवं प्रशासन आम जनमानस का सहयोग करें एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें और एक दूसरे का सहयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *