जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

चम्पावत 29 जनवरी, 2026

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

नगरीय क्षेत्र हेतु “जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार”: कार्यक्रम जारी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदेश में नगरीय क्षेत्र हेतु “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य जन-सामान्य को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर पूर्ण होने के उपरांत अब नगरीय क्षेत्रों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद स्तर के अधिकारियों को इन शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

रोस्टर के अनुसार नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम :-

  1. पाटी- नगर पंचायत, पाटी
    स्थल:- राजकीय इंटर कॉलेज, पाटी
    दिनांक:-04.02.2026 (बुधवार)
  2. लोहाघाट- नगर पालिका, लोहाघाट
    स्थल:- नेहरू ग्राउण्ड, नगर पालिका, लोहाघाट
    दिनांक:- 06.02.2026 (शुक्रवार)
  3. चम्पावत- नगर पालिका, चम्पावत
    स्थल- गौरलचौड मैदान, चम्पावत
    दिनांक-11.02.2026 (बुधवार)
  4. बनबसा- नगर पंचायत, बनबसा
    स्थल:- पूर्णागिरी इंटर कॉलेज, बनबसा
    दिनांक- 13.02.2026 (शुक्रवार)
  5. टनकपुर- नगर पालिका, टनकपुर
    स्थल- गांधी मैदान, टनकपुर
    दिनांक- 17.02.2026 (मंगलवार)

इन शिविरों में राजस्व विभाग, शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, गृह विभाग, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन / डेयरी / मत्स्य विभाग, ऊर्जा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग / पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग, पेयजल विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, बैंकिंग / वित्तीय संस्थान से संबंधित कुल 23 विभाग उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों में उपस्थित लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की है कि शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *