चम्पावत। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान समाजसेवी चम्पा नेगी, श्रीमती अलका नेगी और नारायणी देवी ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि पार्टी से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मनीष महर, शंकर सिंह, कमल सिंह, नीरज पांडे, नीरज वर्मा, अभिषेक तड़ागी, संजय कुंवर, धीरेन्द्र चौहान, नानू बोहरा, भूपेन्द्र सिंह मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।



