कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*जनपद चम्पावत*🚔

*कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।*दिनांक 25.09.2026 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण द्वारा कोतवाली पंचेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।🔹 मालखाने में रखे माल का भौतिक सत्यापन, सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्रों के रखरखाव/हैंडलिंग, लावारिस माल व वाहनों तथा संबंधित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।🔹 लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।🔹 CCTNS, थाना अभिलेख, मैस, बैरक, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।🔹 पुलिस कर्मियों की दक्षता एवं शस्त्र संचालन क्षमता परखने हेतु राइफल खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।🔹 पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु निर्देशित किया गया।🔹 ग्राम प्रहरियों एवं सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध गतिविधियों, नशे एवं अपराधों की रोकथाम में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।🔹 इसके अतिरिक्त नवनिर्मित पुलिस चौकी मडलक का कार्यदायी संस्था RWD के अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया गया। चौकी भवन के निर्माण में पाई गई कतिपय कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।🚔 चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक चम्पावतदिनांक – 26.09.2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *