*जनपद चम्पावत* 🛡️
*गुमशुदगी की सूचना मिलते ही एक्टिव हुई चम्पावत पुलिस, 02 घंटे में युवती को सकुशल खोज निकाला*
🔺 *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के निर्देशन एवं श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत* के पर्यवेक्षण में *थाना पाटी पुलिस एवं SOG टीम* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती को लगभग 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।🔹दिनांक 05.09.2026 को बहादुर सिंह निवासी बटुलिया, पाटी द्वारा थाना पाटी में सूचना दी गई कि उनकी भतीजी घास काटने जंगल गई थी, जो शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।📌प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *थाना पाटी पुलिस एवं SOG टीम* द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से युवती की लोकेशन प्राप्त की गई। लोकेशन थाना लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र में प्राप्त होने पर थाना लमगड़ा पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।📌 थाना पाटी पुलिस ने संयुक्त प्रयासों से युवती को लमगड़ा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।➡️ *युवती के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया* ।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक-06.10.2026
kamal bhandari editor in chief

