जनपद चम्पावत*
ग्राम सुई में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण*
दिनांक 25 अगस्त 2026 को *पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदया* के निर्देशानुसार *ग्राम सुई, लोहाघाट* में जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत *फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम* द्वारा ग्रामीणों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।अभियान के दौरान *ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग* तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।फायर सर्विस टीम द्वारा प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं आग पर प्रारंभिक स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया।ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस एवं संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।🚒 चम्पावत फायर सर्विस की अपील:सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अग्निसुरक्षा नियमों का पालन करें और आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करें।चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 26/08/2026
kamal bhandari editor in chief ।

