चल्थी-कठौल में बाघ का आतंक, NH पर बीच सड़क गाय को बनाया शिकार .

चल्थी-कठौल में बाघ का आतंक, NH पर बीच सड़क गाय को बनाया शिकार .

गाय के शरीर पर पंजों के निशान, पिछला हिस्सा खाया और पेट फाड़ा; ग्रामीणों में दहशत, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांगचम्पावत, 06 अक्टूबर 2026।चम्पावत जिले के चल्थी-कठौल क्षेत्र में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ ने कथित तौर पर NH मार्ग पर बीच सड़क एक गाय को अपना शिकार बना लिया। सड़क पर गाय का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों के अनुसार मृत गाय शीसनगर निवासी सूरज सिंह बोहरा की बताई जा रही है। गाय के शरीर पर पीछे से हमले के निशान मिले हैं। उसका पिछला हिस्सा बाघ द्वारा खाए जाने के साथ ही पेट भी फाड़ा गया है। वहीं, शरीर पर पंजों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इन निशानों के आधार पर ग्रामीणों ने गाय पर बाघ के हमले की आशंका जताई है।घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने और क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी का पता लगाने की उम्मीद है।भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवक दिनेश बोहरा ने बताया कि गाय के शरीर पर मिले हमले के निशान बाघ के हमले की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही बाघ की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। बीच सड़क पर गाय का शिकार किए जाने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।अंधेरे में बढ़ रहा खतराग्रामीणों ने बताया कि NH की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में प्रकाश नहीं होने के कारण रात के समय स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है। अंधेरा होने पर बाघ के छिपकर आने और लोगों पर हमला करने की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और NH प्राधिकरण से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की गई है।गाय के बीच सड़क शिकार बनाए जाने की घटना के बाद चल्थी-कठौल क्षेत्र के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई और बाघ की मौजूदगी की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *