जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा,

चम्पावत,

*जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा,

मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश**कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, सघन अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं : जिलाधिकारी*निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, आवश्यक सुविधाओं, ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर भवनों की स्थिति एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के दौरान मतदाताओं की सुविधा एवं दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक पैदल न चलना पड़े। इस संबंध में मौजूदा मतदान केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।बैठक में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चलाएं तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्धारित अर्हता तिथियों पर पात्र होने वाले भावी मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की तैयारियां एक सतत प्रक्रिया हैं। राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सोमवार को आयोजित बैठकों में भी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की जाती है।बैठक में उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *