त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

चम्पावत,

त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश*

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने विकास खंडवार रिटर्निंग अधिकारियों (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की तैनाती कर दी है। जारी आदेश के अनुसार चम्पावत विकास खंड के 20 रिक्त पदों हेतु खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी को रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक खंड विकास अधिकारी एल.एल. वर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।लोहाघाट विकास खंड के 17 रिक्त पदों हेतु खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाटी विकास खंड के अंतर्गत 34 रिक्त पदों के लिए प्र. खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह काकी को रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश सिंह महर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वहीं बाराकोट विकास खंड के 19 रिक्त पदों हेतु सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी अमित गहतोड़ी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है। इन सभी विकास खंडों के लिए नामांकन पत्र जमा करने व संबंधित प्रक्रियाओं का स्थान क्रमशः उनके विकास खंड सभागार को निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त तैनात अधिकारियों को आयोग की निर्देश पुस्तिका के प्रावधानों का पूर्ण परिपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन से लेकर मतों की गणना तक के कार्यों हेतु अधिकृत एवं उत्तरदायी रहेंगे। इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिसूचना जारी होते ही स्थानीय समाचार पत्रों, ग्राम पंचायतों में मुनादी, तथा कार्यालयों के सूचना पट्टों के माध्यम से निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। संपूर्ण उप निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियमों व आयोग द्वारा निर्धारित नियमावलियों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *