प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “दिया आशीर्वाद कार्यक्रम”
का आयोजनदीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामनाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर “दिया आशीर्वाद कार्यक्रम” का आयोजन सूरज प्रहरी, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित मोर्चा के निज आवास पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक 🪔 प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर महिलाओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम में श्रीमती बबीता प्रहरी, सभासद नागनाथ वार्ड, श्रीमती अनीता प्रहरी, पूर्व सभासद, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती बबली देवी, श्रीमती मोहनी देवी, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती सोनम प्रहरी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती राखी, अजय प्रहरी, महेश राम, प्रदीप प्रहरी, नमन कुमार, संदीप प्रहरी, अमन प्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
kamal bhandari editor in chief ।

