बारिश भी नहीं रोक पाई तैयारियों की रफ्तार, ‘सशक्त बहना उत्सव’ को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का पूरा अमला ।

27 अगस्त को धूरा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मातृशक्ति से संवाद, बहुउद्देशीय शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभचम्पावत। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव–2026 को लेकर धूरा, सुखीढांग में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। लगातार बारिश और मौसम की चुनौतियों के बीच प्रशासन, जनप्रतिनिधि और भाजपा महिला मोर्चा की टीम कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए दिन-रात जुटी हुई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और छोटी से छोटी जरूरत तथा संभावित समस्या पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कार्यक्रम में आने वाली मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठजनों और क्षेत्रवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो।जिलाधिकारी ने जनपद की मातृशक्ति, युवाओं और आम जनता से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचकर लोग जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लें तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं।वहीं दर्जा राज्य मंत्री हरिप्रिया जोशी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव महिलाओं के सम्मान, संवाद और सशक्तिकरण को समर्पित जन उपयोगी कार्यक्रम है। उन्होंने क्षेत्र की माताओं-बहनों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।कार्यक्रम की तैयारियों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की करीब 80 प्रतिशत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शेष तैयारियां आज शाम तक पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं और कई अन्य योजनाएं प्रस्तावित हैं।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा जोशी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातृशक्ति से अपील की कि मुख्यमंत्री से सीधे संवाद के इस अवसर का लाभ उठाएं, अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखें और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।बारिश के मौसम की मुश्किलों के बावजूद तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित हो सके।मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव–2026 का आयोजन 27 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान, धूरा, सुखीढांग में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मिलन समारोह, बहुउद्देशीय शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।आइए, बारिश की चुनौतियों के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मेहनत को अपनी सहभागिता से मजबूती दें और बड़ी संख्या में पहुंचकर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव–2026’ को सफल बनाएं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *