🚔 *जनपद चम्पावत* 🇮🇳
*भारत-नेपाल सीमा पर तामली पुलिस एवं SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग, जवानों को किया जागरूक*
📌 आज दिनांक 15.10.2026 को *थाना तामली पुलिस* द्वारा ग्राम तरकुली स्थित SSB कैंप में जवानों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा एवं सीमावर्ती गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान SSB द्वारा सीमा पर नियमित गश्त एवं निगरानी किए जाने की जानकारी दी गई।🔐 तामली पुलिस द्वारा जवानों को साइबर अपराध, म्यूल अकाउंट, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, नौकरी एवं KYC के नाम पर ठगी, APK फाइल से होने वाली धोखाधड़ी, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।📞 साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 1933 एवं 112 की जानकारी देकर इनके अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।🤝 कार्यक्रम के उपरांत तामली पुलिस एवं SSB द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण रही।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 15.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

