भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला इस वर्ष भव्य रूप तरीके मनाया जाएगा।

*भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला इस वर्ष भव्य रूप तरीके मनाया जाएगा।

* पाटी विकास खण्ड के भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला इस वर्ष भव्य रूप तरीके मनाया जाएगा। 03 सितंबर से 05 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में उत्तराखंड के स्टार गायकों के स्वर गूजेंगे। स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी। सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही शोभायात्रा निकलेगी।मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश महराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि तीन दिनी मेले के मुख्य कार्यक्रम 04 सितंबर को होंगे। इसमें इस बार मेला कमेटी ने सास्कृतिक संध्या को भव्य रूप देने के लिये उत्तराखंड के स्टार गायकों को आमंत्रित किया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा में होने वाले एकमात्र मेले को भव्य रूप देने के लिये सामूहिक प्रयास करें। शुभारंभ पर ग्राम पंचायत खरही के क्वैराली तोक से श्री ऐड़ी देवता की और भिंगराड़ा गाव से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले के दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला, सुलेख, सामान्य ज्ञान व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 04 सितंबर को सास्कृतिक संध्या होगी। साथ ही हर वर्ष की तरह स्व. मदन सिंह महराना मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बैठक का संचालन रमेश भट्ट ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता भट्ट,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश भट्ट, हरीश भट्ट, कृष्णानंद भट्ट,, दीपक शर्मा,मोहन चंद्र, शेखर गड़कोटी,कमल जोशी देवकी नंदन, सतीश भट्ट, सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला भट्ट, उमेश चन्द्र एवं समस्त क्षेत्रीय जनता सहित कमेटी के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *