*भाजपा महिला मोर्चा, जनपद चम्पावत**आंगन उत्सव : सशक्त आंगनबाड़ी – सशक्त भारत**सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की 107 आंगनबाड़ियों में हुआ भव्य कार्यक्रम, 214 आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान* * चम्पावत, 25 सितंबर 2026*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे *”आंगन उत्सव”* कार्यक्रम में आज प्रथम दिन जिले भर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जैसा कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में “आंगन उत्सव” मनाया जाना है, इसके सापेक्ष महिला मोर्चा द्वारा जनपद चम्पावत के सभी *12 मंडलों* में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज *पहले दिन 25 सितंबर को जिले की 107 आंगनबाड़ी केंद्रों* में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लगभग *214 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं आशा कार्यकर्ताओं* को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, दर्जा मंत्री,ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए, जिन-जिन आंगनबाड़ियों में उनका दायित्व दिया गया था, वहां जाकर सभी बहनों को सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष *श्रीमती दीपा जोशी* ने बताया कि -> “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प *’सशक्त आंगनबाड़ी – सशक्त भारत’* और प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जमीन पर, हर एक बूथ पर जाकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता बहनों को सम्मानित कर रहे हैं। ये बहनें ही समाज की असली सेवा की रीढ़ हैं, जो पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण में अहम भूमिका निभा रही हैं। हमारा लक्ष्य 7 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचना है।”उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी है।
Kamal bhandari editor in chief ।

