*जनपद चम्पावत*
*सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य—लोहाघाट पुलिस ने छात्र छात्राओं को बनाया साइबर एवं सड़क सुरक्षा का प्रहरी*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, चम्पावत* के निर्देशन एवं *क्षेत्राधिकारी चम्पावत पर्यवेक्षण* में चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा, बाल एवं महिला सुरक्षा तथा जन-जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक 06.10.2026 को *थाना लोहाघाट पुलिस* द्वारा होली विजडम स्कूल, लोहाघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को POCSO Act, बाल एवं महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, सोशल मीडिया की सावधानियां, यातायात नियम एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।🔹 बाल एवं महिला सुरक्षा: विद्यार्थियों को छेड़खानी, स्टॉकिंग, बाल विवाह एवं किसी भी अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा तत्काल परिजनों/पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।🔹 साइबर सुरक्षा: फेक प्रोफाइल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध लिंक/APK, ऑनलाइन गेमिंग एवं लॉटरी फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की गई।🔹 यातायात सुरक्षा: नाबालिगों को वाहन न चलाने, अभिभावकों को वाहन न देने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग व स्टंट राइडिंग से बचने के लिए जागरूक किया गया।🔹 नशा मुक्ति: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:112—आपातकालीन सहायता | 1090—महिला हेल्पलाइन | 1098—चाइल्ड हेल्पलाइन | 1930—साइबर अपराध | cybercrime.gov.in*पुलिस टीम:* म0उ0नि0 सोनिका जोशी,अपर उ0नि0 लाल सिंह अधिकारी, म0कानि0 पूर्णिमा जोशी LHG प्रियंका पचौली।*चम्पावत पुलिस का संदेश—जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज।**बाल एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।*मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 06.10.2026
kamal bhandari editor in chief

