*’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम आली में निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, पॉलीहाउस व कीवी मिशन की दी गई जानकारी*

चंपावत ,

*’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम आली में निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, पॉलीहाउस व कीवी मिशन की दी गई जानकारी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में संपूर्ण राज्य भर में संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद चंपावत में भी विभिन्न कार्यक्रमों का सफल एवं सुचारू आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट द्वारा जानकारी दी गई कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम आली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग द्वारा योजना के नियमानुसार 38 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सब्जी बीजों का वितरण किया गया।आयोजन के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न उद्यानिकी योजनाओं, विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण एवं कीवी मिशन जैसी महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *