स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026” के अंतर्गत आरआरआर सेंटर का शुभारंभ
चम्पावत। “स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026” के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 16 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर (Reuse, Reduce, Recycle) सेंटर का शुभारंभ किया गया।आरआरआर सेंटर का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद चम्पावत, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय जी की अध्यक्षता एवं वार्ड सभासदों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में तथा अधिशासी अधिकारी श्री भारत त्रिपाठी जी के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय जी ने कहा कि आरआरआर सेंटर का उद्देश्य उपयोगी एवं अच्छी स्थिति में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं को पुनः उपयोग में लाना तथा जरूरतमंद लोगों तक ऐसी वस्तुएं सम्मानपूर्वक पहुंचाना है। इससे वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट की मात्रा को कम करने में भी सहायता मिलेगी।आरआरआर सेंटर के माध्यम से नागरिकों से अपील की जाएगी कि उनके घरों में उपलब्ध कपड़े, जूते, पुस्तकें, खिलौने एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं, जो उनके लिए अनुपयोगी हो गई हैं लेकिन पुनः उपयोग के योग्य हैं, उन्हें सेंटर पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका उचित उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जा सके।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत के समस्त वार्ड सभासद, गणमान्य नागरिक तथा नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त चम्पावत के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।— नगर पालिका परिषद, चम्पावत ।
kamal bhandari editor in chief ।

