17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद चम्पावत में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*

चम्पावत,

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद चम्पावत में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*

*सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार के माध्यम से आमजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा—जिलाधिकारी**जनपद में अभियान के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश**मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनपद चम्पावत में भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा*। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अभियान के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार कर जनभागीदारी के साथ प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का सक्रिय सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि *अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानियां’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा : मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।*जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना पर आधारित चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों पर मातृ-बाल स्वास्थ्य, पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित गतिविधियां जनभागीदारी से आयोजित करने को कहा।उन्होंने संबंधित विभागों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों से नागरिकों को जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव एवं प्रेरक कहानियों को भी सामने लाया जाए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चम्पावत जनपद में सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाएगा। विकासखंड, नगर निकाय, ग्राम पंचायत एवं विभागीय स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों की सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक गतिविधि को सुव्यवस्थित, उद्देश्यपूर्ण एवं परिणामपरक बनाया जाए।उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बी.सी. पंत, अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *