सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर चम्पावत में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किए गए व्यापक जागरूकता व टीकाकरण शिविर*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस पर चम्पावत में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किए गए व्यापक जागरूकता व टीकाकरण शिविर*

*जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों व निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविरों का हुआ सफल आयोजन*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद चम्पावत में पशुपालन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल के दिशा-निर्देशन व अनुपालन में जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान, राजकीय पशु चिकित्सालय बनबसा, सदर चम्पावत, चल्थी, इजड़ा एवं धौन सहित अनेक स्थलों पर विभागीय अधिकारियों व टीमों द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाए गए।राजकीय इंटर कॉलेज वरदाखान में आयोजित रेबीज जागरूकता शिविर में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को रेबीज रोग के लक्षण, इसके बचाव, श्वान पशुओं के नियमित टीकाकरण तथा कुत्ते के काटने पर तत्काल बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के विषय में विस्तार से जागरूक किया गया। इसी प्रकार राजकीय पशु चिकित्सालय बनबसा, सदर चम्पावत, चल्थी एवं धौन में विशेष टीकाकरण व जन-जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। चल्थी शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति बिष्ट एवं विभागीय कार्मिकों ने पशुपालकों को जानकारी देते हुए बताया कि रेबीज एक गंभीर जूनोटिक (घातक व संक्रामक) बीमारी है, जो पशुओं से मनुष्यों में फैलती है और असावधानी की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकती है। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि समय पर श्वान पशुओं का टीकाकरण कराना और घाव होने पर बिना किसी लापरवाही के तुरंत एंटी-रेबीज टीका लगवाना ही इसका सबसे सुरक्षित उपाय है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय पशुपालकों के श्वान पशुओं का निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *