*जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।*

पिथौरागढ़,

*जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।*

*सड़क, राशन कार्ड, रोजगार सृजन, जलापूर्ति समेत 36 शिकायतें एवं समस्याएं हुईं प्राप्त।**भमका जलाशय टैंक के लीकेज पर जांच कमेटी गठित करने के दिए निर्देश*साप्ताहिक जनसुवाई के दौरान प्राप्त होने वाले जिन प्रकरणों में जांच करने के निर्देश जारी किए जाते हैं, उनमें 15 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिए।आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की फरियादें सुनी। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में भमका जलाशय टैंक के लीकेज की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए।जनसुनवाई में सड़क, आर्थिक सहायता, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।जन सुनवाई के पश्चात जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समुचित परीक्षण करें तथा शिकायतकर्ता से बात भी जरूर करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करने से शिकायत की प्रकृति को गहराई से समझा जा सकता है तथा उसका निस्तारण करना भी सरल किया जा सकता है। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना अधिकारी, पिथौरागढ़।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *