सेवा संकल्प अभियान: जिला उद्यान विभाग ने ग्राम बिन्दातिवारी में किया सब्जी बीजों का वितरण, 50 कृषक हुए लाभान्वित*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: जिला उद्यान विभाग ने ग्राम बिन्दातिवारी में किया सब्जी बीजों का वितरण, 50 कृषक हुए लाभान्वित*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न रेखीय विभागों द्वारा लगातार जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला उद्यान विभाग द्वारा चम्पावत की ग्राम पंचायत बिन्दातिवारी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक विशेष कृषक जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग द्वारा स्थानीय किसानों को गाजर, धनिया, मेथी, राई एवं प्याज आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों की उन्नत किस्मों के बीज निःशुल्क वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को पॉलीहाउस निर्माण, कीवी उत्पादन, आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर आयोजित बीज वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कुल 50 कृषकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया, जिससे वे आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों की उपस्थिति रही।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *