सेवा संकल्प अभियान: लोहाघाट के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, अन्नप्राशन, गोद भराई व जन्मोत्सव के साथ दिया पोषण संदेश*

चम्पावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: लोहाघाट के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, अन्नप्राशन, गोद भराई व जन्मोत्सव के साथ दिया पोषण संदेश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को लोहाघाट के आंगनवाड़ी केंद्र लोहावती वार्ड तथा आंगनवाड़ी केंद्र कचहरी वार्ड में उत्साहपूर्वक ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय कार्मिकों एवं लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।लोहावती वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद वर्मा, लोहाघाट ब्लॉक सुपरवाइजर श्रीमती कमला मर्तोलिया, आशा वर्कर श्रीमती माला देवी तथा मीणा बाजार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिका का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया तथा दो बालिकाओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र कचहरी वार्ड में भी ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिला की गोद भराई एवं बच्चों का जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्णा पांडे, श्री गोकुल सिंह अधिकारी एवं श्री सुभाष जोशी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर लाभार्थियों को उपहार स्वरूप पोषण सामग्रियां भेंट कीं। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को जागरूक किया गया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *