दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

चम्पावत,

*दूरस्थ बकोड़ा क्षेत्र के लिये शीघ्र मिलेगी सड़क सुविधा , सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिलेगी नई रफ्तार*

*मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक मोटर मार्ग के लिए 18.03 करोड़ रूपये का प्रस्ताव अंतिम चरण में, मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली व अकेड़ी के ग्रामीण होंगे लाभान्वित**बकोड़ा में अश्व मार्ग की सफाई के लिए 8 लाख रूपये स्वीकृत, दशहरा से पूर्व कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों को बेहतर सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प के अनुरूप जनपद चम्पावत के दूरस्थ बकोड़ा एवं आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सड़क संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही कृषि, उद्यान, पर्यटन एवं स्थानीय आजीविका की संभावनाओं को भी नई गति मिलेगी।बकोड़ा गांव में आवागमन को सुगम बनाने के लिए अश्व मार्ग की सफाई एवं सुधार हेतु 8 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य वर्तमान में अंतिम चरण में है तथा इसे 15 से 17 अक्टूबर के मध्य, दशहरा से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्ग के व्यवस्थित हो जाने से स्थानीय स्तर पर वाहनों के माध्यम से आवश्यक सामग्री एवं उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों की सामग्री पहुंचाने के साथ कृषि एवं उद्यान उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।क्षेत्र की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ रही है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई चम्पावत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंच से बकोड़ा तक 22 किमी से अधिक लंबे मोटर मार्ग का प्रस्ताव पीएमजीएसवाई के अंतर्गत लगभग 1803 लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है। सड़क निर्माण के लिए केंद्र स्तर पर प्री-ईसी की प्रक्रिया हो चुकी है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण की कार्रवाई शीघ्र आरम्भ की जाएगी। इस मोटर मार्ग के निर्माण से मोस्टा, बकोड़ा, ग्वाली और अकेड़ी सहित आसपास के गांवों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया सड़क बनने से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। किसानों एवं बागवानों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे कृषि और उद्यान आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलने की संभावना है।इसके साथ ही क्षेत्र को शारदा कॉरिडोर से आच्छादित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। अब सड़क संपर्क को और मजबूत किए जाने से इस दूरस्थ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा।मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बकोड़ा एवं आसपास के गांवों में कनेक्टिविटी के विस्तार से न केवल ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि कृषि, उद्यान, पर्यटन एवं स्वरोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *