सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायत बाँकू में उद्यान विभाग ने आयोजित किया कृषक जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम, 40 किसान हुए लाभान्वित*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायत बाँकू में उद्यान विभाग ने आयोजित किया कृषक जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम, 40 किसान हुए लाभान्वित*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सीमांत क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में उद्यान विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बाँकू में ग्राम प्रधान श्री हरीश कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष कृषक जागरूकता एवं निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती एवं सीमांत क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग की ओर से स्थानीय किसानों को धनिया, मेथी, राई, मटर और प्याज जैसी विभिन्न सब्जियों की उन्नत किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज पूरी तरह निःशुल्क वितरित किए गए।बीज वितरण के साथ-साथ उपस्थित किसानों को उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रति जागरूक भी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने कृषकों को पॉलीहाउस निर्माण के लाभ, कीवी उत्पादन की अपार संभावनाओं और आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार और सब्सिडी योजनाओं के बारे में भी किसानों को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया, ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें।ग्राम पंचायत बाँकू में आयोजित इस जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र के कुल 40 किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए। स्थानीय ग्रामीणों और ग्राम प्रधान श्री हरीश कुमार ने राज्य सरकार तथा उद्यान विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान से सीमांत क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर ही सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *